चंदौली, नवम्बर 13 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा तहसील में तीन दशक बाद मुंसीफ न्यायालय की संचालन की तैयारी शुरू हो गई है। बीते शुक्रवार को जिला जज दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी सकलडीहा बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की मांग पर न्यायालय भवन और कमरों का निरीक्षण कर चुके है। जिला जज को न्यायालय संचालन के लिये एसडीएम कुंदन राज कपूर और तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने भवन उपलब्ध कराने की सहमति भी जता चुके हैं। जिसे लेकर अधिवक्ताओं ने भी तैयारी शुरू कर दी है। अपनी कुर्सी और टेबल रखने लगे हैं। तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने 20 अक्तूबर 1994 को तहसील भवन का शिलान्यास किया था। तहसील भवन निर्माण होने से पूर्व सकलडीहा तहसील का संचालन डायट परिसर में चल रहा था। 2001 में तहसील का संचालन नवनिर्मित भवन में शुरू हुआ। इसके बाद से तहसील के अधिवक्ता चकिया...