मुंसिफ योगेश चौधरी को बार एसोसिएशन उतरौला ने दी भावभीनी विदाई
बलरामपुर, अप्रैल 15 -- उतरौला। उतरौला में तैनात मुंसिफ योगेश चौधरी के बरेली जनपद स्थानांतरण होने पर बुधवार को बार एसोसिएशन उतरौला की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने की। उन्होंने योगेश चौधरी के कार्यों की सराहना करते हुए उनके योगदान को यादगार बताया। संघ भवन में आयोजित समारोह में अपर मुंसिफ सिद्धार्थ सोलंकी ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में अधिवक्ताओं व कर्मचारियों को बहुत कुछ सीखने को मिला। इस अवसर पर मार्कण्डेय मिश्रा, शम्भू लाल, राजन श्रीवास्तव, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, रवि कुमार मिश्रा सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.