औरंगाबाद, अप्रैल 16 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। व्यवहार न्यायालय, औरंगाबाद के मुसंफ प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अभय सिंह बने हैं। अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि मुंसफ सौभित शौरभ के तबादला हो जाने के कारण 23 मार्च से पद रिक्त था। न्यायाधीश अभय सिंह ने पदभार ग्रहण कर न्यायिक कार्य में भाग लिया। जिला विधिज्ञ संघ, औरंगाबाद के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय, महासचिव जगनारायण सिंह, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, महासचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने न्यायाधीश अभय सिंह के पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.