बागेश्वर, फरवरी 23 -- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और समाज सुधारक मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी ने 23 फरवरी को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाते हुए उनके शिक्षा, समानता तथा दलित अधिकारों के लिए किए संघर्षों को याद किया। पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। कहा कि मुंशी हरिप्रसाद टम्टा का जीवन समाज के वंचित तथा शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को अपनाने तथा सामाजिक न्याय की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने उन्हें कुमाऊं क्षेत्र में पत्रकारिता तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.