देहरादून, फरवरी 23 -- देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी ने मुंशी हरिप्रसाद प्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। सोमवार को सामाजिक विचारक, समाज सुधारक एवं "पहाड़ के अंबेडकर" के रूप में विख्यात मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस भवन, देहरादून में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर 23 फरवरी को "सामाजिक न्याय दिवस" के रूप में मनाने की घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने संदेश में कहा कि स्वर्गीय मुंशी हरिप्रसाद टम्टा का जीवन सामाजिक समता, शिक्षा और अधिकारों की लड़ाई का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को न्याय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.