बदायूं, फरवरी 28 -- एक अधिवक्ता के मुंशी से निजी स्कूल के चालक और परिचालक द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया और उन्होंने कचहरी चौकी पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि कचहरी में एक अधिवक्ता का मुंशी किसी जरूरी काम से जा रहा था। इसी दौरान एक निजी स्कूल की बस ने उसे टक्कर मार दी। विरोध करने पर चालक और परिचालक ने बस से डंडा निकालकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मुंशी के साथ मारपीट होते देख अन्य अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए और चौकी पर विरोध जताया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.