देवरिया, अगस्त 1 -- रुद्रपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। रामजी सहाय पीजी कॉलेज के सुमित्रा समागार में शुक्रवार को मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाई गई। हिन्दी विभाग द्वारा आयोजित समारोह में "मुंशी प्रेमचन्द और हिन्दी समाज" विषय पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो.वृजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद ने साहित्य को समाज दर्पण बनाकर संस्कृति से जोड़ा। उन्होंने कहा कि मुंशी प्रेमचंद ने समाज के दबे, कुचले, शोषित व पीड़ित समाज के दुख दर्द को समाज के सामने रखा। हिन्दी विभाग के अध्यक्ष प्रो.सन्तोष कुमार यादव ने कहा कि मुंशी प्रेमचन्द भारतीय जनमानस के सजग प्रहरी थे। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से स्वतंत्रता आन्दोलन को धार देने का काम किया था। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: मुंशी प्रेमचंद ने समाज के निचले तबके की आवाज को दिया था शब...