छपरा, अगस्त 4 -- क्रांतिकारी गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां फोटो:7 मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर मंगलवार को छपरा वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के प्रांगण में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम संगीत की प्रस्तुति देते कलाकार छपरा, एक संवाददाता। महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर मंगलवार को शहर स्थित छपरा वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति का प्रांगण साहित्य, संस्कृति और सामाजिक चेतना के रंगों से सराबोर हो उठा।

कार्यक्रम की भूमिका कार्यक्रम में साहित्यकारों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। क्रांतिकारी गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विचारोत्तेजक वक्तव्यों के बीच प्रेमचंद के साहित्य और सामाजिक सरोकारों को याद किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जागृति सिवान की टीम द्वारा प्रस्तुत जोशीले क्रांतिकारी गीत...