गोरखपुर, जुलाई 31 -- गोरखपुर। मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा द्वारा मुंशी प्रेमचंद पार्क में शुक्रवार सुबह 9 बजे माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान को स्मरण किया। साथ ही सभी लोगों ने मुंशी प्रेमचंद के आदर्शों को अपनाने तथा समाज में मानवीय मूल्यों के प्रसार का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष राजेश चंद्र, मंत्री सत्येंद्र श्रीवास्तव, एडवोकेट प्रवीण श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, वैद्य अरुण श्रीवास्तव, महेश चंद्र श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, शैवाल शंकर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- प्रेमचंद की वर्तमान महत्ता पर संगोष्ठी यह भी पढ़ें-...