सहरसा, फरवरी 9 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक संवाददाता। बनमाईटहरी थाना क्षेत्र में शनिवार की रात बदमाशों ने प्रखंड कार्यालय निर्माण कार्य के मुंशी पर जानलेवा हमला कर नकदी व पर्स लूट लिया। घटना बनमा-सोनवर्षाराज सड़क मार्ग पर गुरुजी गोदाम के समीप हुई। घायल मुंशी टेंगराहा वार्ड संख्या 13 निवासी मनीष कुमार सिंह बताए गए हैं। पीड़ित के अनुसार वह रात करीब साढ़े आठ बजे ट्रक से आए माल की तौल कराने रसलपुर चौक जा रहा था, तभी बदमाशों ने उसे घेर लिया। विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारपीट कर चाकू से हमला किया गया। बदमाश 11 हजार रुपये नकद व जरूरी कागजात से भरा पर्स छीनकर फरार हो गए। घायल को पीएचसी बनमा में भर्ती कराया गया। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष मो. हसीन अहमद खान ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.