बदायूं, मई 2 -- कोतवाली पहुंचे एक युवक ने थाने के मुंशी पर मुकदमा दर्ज करने के बदले रुपये मांगने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर कोतवाली में काफी देर तक चर्चा होती रही। कोठी नगला के रहने वाले अजय वर्मा पुत्र नेकशू वर्मा शुक्रवार दोपहर उझानी कोतवाली पहुंचे थे। उस समय कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक गुड्डू सिंह बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व की ड्यूटी के चलते कछला गंगा घाट पर मौजूद थे। यह भी पढ़ें- एक लाख की रिश्वत लेने पर इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा, निलंबित अजय वर्मा का आरोप है कि उन्होंने एक मामले में मुकदमा दर्ज कराने की बात कही तो वहां मौजूद मुंशी ने मुकदमा लिखने के बदले दस हजार रुपय...