लखनऊ, मई 5 -- बारिश के दौरान रुके हुए ट्रैफिक से सड़कों पर जहां सन्नाटा पसरा रहा, वहीं बारिश बंद होने के बाद अचानक सड़क पर ट्रैफिक लोड इस कदर बढ़ा कि शहर के तिराहे-चौराहे चोक हो गए। इस दौरान शहर में सबसे ज्यादा ट्रैफिक लोड मुंशीपुलिया से पॉलीटेक्निक होते हुए कमता तिराहा और चिनहट तिराहा तक पहुंच गया। इस वजह से अयोध्या रोड पर करीब तीन किलोमीटर तक ट्रैफिक जाम में सैकड़ों वाहन सवार फंसे रहे। वहीं पॉलीटेक्निक से चिनहट तक करीब पांच किमी की दूरी तक वाहन रेंगते नजर आए। यह स्थिति सुबह 11 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक बनी रही। इस दौरान मुंशीपुलिया से लेकर पॉलीटेक्निक चौराहा, कमता तिराहा और चिनहट तिराहा मिलाकर करीब 50 ट्रैफिक कर्मियों की टीम तिराहे और चौराहे खाली कराने के लिए मशक्कत करती रही। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक पैदल यात्रियों से लेकर बाइक, का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.