रायबरेली, अप्रैल 18 -- (एम्स) रायबरेली, संवाददाता। रायबरेली के भदोखर ब्लॉक में एम्स-मुंशीगंज संपर्क मार्ग पर शनिवार को भीषण जाम लग गया। इसमें जहां एम्स के कर्मचारी फंसे रहे, वहीं एक एंबुलेंस को रास्ता नहीं मिल सका। आसपास के लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर जाम की समस्या अब आम हो गई है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी इसपर ध्यान नहीं दे रहे। एम्स-मुंशीगंज सम्पर्क मार्ग पर आये दिन जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। शनिवार को जाम में फंसे राहगीर अनिकेश साहू, अक्षत तिवारी, शुभम शर्मा आदि ने बताया कि मुंशीगंज-डलमऊ मार्ग स्थित क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण के चलते यहां ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। यह रास्ता संकरा होने के चलते यहां अक्सर जाम लग जाता है। इसमें कई बार एम्स के कर्मचारी और एंबुलेंस भी फंस जाती है। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर भारी वाहनों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.