मुंविवि व कॉलेजों में चार दिनों का अवकाश घोषित
मुंगेर, जून 26 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय एवं इसके सभी पीजी विभागों व कॉलेजों में शुक्रवार से चार दिनों का अवकाश रहेगा। विश्वविद्यालय अधिसूचना के अनुसार 26 एवं 27 जून को मुहर्रम पर्व के कारण अवकाश घोषित किया गया है। इसके बाद 28 जून को रविवार तथा 29 जून को कबीर जयंती के अवसर पर भी शिक्षण कार्य बंद रहेगा। इस तरह कुल चार दिनों तक शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित रहेंगी। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 29 जून (सोमवार) को दीक्षांत समारोह समिति से जुड़े सभी अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी अनिवार्य रूप से विश्वविद्यालय में उपस्थित रहेंगे। 30 जून (मंगलवार) से सभी कार्यालय, पीजी विभाग एवं कॉलेज सामान्य रूप से खुल जाएंगे। यह भी पढ़ें- मेधा सूची के चयनित बच्चों का होगा नामांकनबीसीए व बीबीए नामांकन मुंगेर, हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.