मुंगेर, मार्च 9 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां तेज हो गयी हैं। विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2023-27 के स्नातक सेमेस्टर-5 में नामांकन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू की जा रही है। इसके लिए विद्यार्थियों को 9 से 14 मार्च तक का समय दिया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार नामांकन से पहले विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। साथ ही सभी वर्ग की छात्राओं तथा एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं को शून्य पेमेंट को भी अनिवार्य रूप से वैरिफाइ करना होगा। नामांकन के लिए विद्यार्थियों के पास सेमेस्टर-1, 2, 3 और 4 को मिलाकर कुल 68 क्रेडिट होना आवश्यक है। इसके अलावा सेमेस्टर-1 और सेमेस्टर-2 उत्तीर्ण होना भी अनिवार्य रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...