मुंगेर, अप्रैल 2 -- मुंगेर,हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने छात्रों की समस्याओं के समाधान को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए स्टूडेंट ग्रिवांस रिड्रेसल सेल की नई कमेटी का गठन किया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जेएमएस कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग के प्रो. रंजन कुमार सिंह को चेयरपर्सन सह नोडल अधिकारी बनाया गया है। नई कमेटी में विभिन्न विभागों के अनुभवी शिक्षकों को शामिल किया गया है। जिसमें प्रो. गिरीशचंद्र पांडेय (इतिहास, पीजी विभागाध्यक्ष),प्रो. सत्यादित्य सिंह (प्रभारी प्राचार्य, जेएमएस कॉलेज), डॉ. अमिताभ कुमार विश्वास (बांग्ला विभागाध्यक्ष, आरडी एंड डीजे कॉलेज), डॉ. जयंत कुमार (प्रॉक्टर, मुंविवि), हर्ष सागर (अंग्रेजी पीजी छात्र) को शामिल किया गया है। स्टूडेंट प्रतिनिधि कमेटी के सभी सदस्यों का कार्यकाल दो वर्षों का...