मुंगेर, जनवरी 6 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सभागार में सोमवार को बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग से चयनित राजनीति विज्ञान विषय के 18 सहायक प्राध्यापकों की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई। काउंसिलिंग सत्र की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रो. महेश्वर मिश्रा ने की। इस अवसर पर विशेषज्ञ के रूप में जेआरएस कॉलेज, जमालपुर के प्राचार्य प्रो. देवराज सुमन उपस्थित रहे, जिन्होंने सभी नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों के दस्तावेजों की गहन जांच के साथ उनकी काउंसिलिंग की। डीएसडब्ल्यू प्रो. महेश्वर मिश्रा ने बताया कि दिसंबर माह में ही विश्वविद्यालय को बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग से राजनीति विज्ञान विषय में कुल 18 सहायक प्राध्यापक प्राप्त हुए थे, जिनकी काउंसिलिंग एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया सोमवार को पू...