मुंविवि में बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षा शुरू
मुंगेर, मई 18 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय में सोमवार से बीएड प्रथम वर्ष (शैक्षणिक सत्र 2025-27) एवं बीएड द्वितीय वर्ष (शैक्षणिक सत्र 2024-26) की परीक्षा शुरू हो गई। विश्वविद्यालय के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराई गई। प्रथम पाली में बीएड प्रथम वर्ष के सी-1 चाइल्डहुड ग्रोइंग अप विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें कुल 499 परीक्षार्थियों में 494 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में बीएड द्वितीय वर्ष के सी-8 'नॉलेज एंड करिकुलम' विषय की परीक्षा ली गई। इस परीक्षा में कुल 491 परीक्षार्थियों में 487 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।विश्वविद्यालय यह भी पढ़ें- स्नातक पांचवें से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.