मुंविवि में पीजी सेमेस्टर-1 परीक्षा के अंतिम दिन छह परीक्षार्थी निष्कासित
मुंगेर, मई 13 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 की परीक्षा का समापन बुधवार को सात केन्द्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में हुआ। अंतिम दिन परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गयी, जिसमें कुल 2873 परीक्षार्थियों में 2671 उपस्थित रहे, जबकि 202 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। वहीं कदाचार के आरोप में 6 परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित किया गया। मुंविवि के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि, प्रथम पाली में ग्रुप-ए के गणित, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिकी, रसायनशास्त्र और वाणिज्य तथा ग्रुप-बी के अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, दर्शनशास्त्र, बांग्ला और संगीत विषयों के सीसी-4 पेपर की परीक्षा ली गयी। इस पाली में कुल 1189 परीक्षार्थियों में 1083 उपस्थित तथा 106 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान आरडी एंड डीजे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.