मुंगेर, जनवरी 13 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने 20 पीजी विभागों एवं 9 पीजी सेंटरों में सत्र 2025-27 के पीजी सेमेस्टर-1 की 2478 रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए सोमवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। नामांकन के इच्छुक विद्यार्थी 14 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय द्वारा विषयवार रिक्त सीटों की सूची पहले ही रविवार को जारी कर दी गई थी। इसके अनुसार अब इन रिक्त सीटों पर उन विद्यार्थियों से आवेदन लिया जा रहा है, जिनका पूर्व में किसी मैरिट लिस्ट में चयन नहीं हुआ था अथवा चयन होने के बावजूद वे नामांकन नहीं करा सके थे। आवेदन के दौरान विद्यार्थी अधिकतम तीन विषय/विकल्पों का ही चयन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा मैरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसमें चयनित विद्यार्थियों के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.