मुंगेर, मई 8 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय में सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 की परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गयी। परीक्षा जिले के सात केन्द्रों पर दो पालियों में आयोजित की गयी। पहली पाली में ग्रुप-ए और ग्रुप-बी के विद्यार्थियों की एईसीसी पेपर-1 की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित हुई। इस पाली में कुल 1864 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 1696 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 168 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में ग्रुप-सी और ग्रुप-डी के विद्यार्थियों की एईसीसी पेपर-1 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ली गई। इस पाली में कुल 1804 परीक्षार्थियों में से 1767 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 137 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा और अनुशासन को ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.