मुंगेर, अप्रैल 25 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के रिसर्च डेवलपमेंट काउंसिल द्वारा शोधार्थियों के कार्यों की प्रगति समीक्षा के लिए 5 से 7 मई तक पीपीटी प्रेजेंटेशन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न संकायों के शोधार्थी अपने शोध कार्य की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 एवं 6 मई को राजनीति विज्ञान संकाय के कुल 53 शोधार्थी प्रेजेंटेशन देंगे। इसमें 5 मई को 27 तथा 6 मई को 26 शोधार्थी अपने शोध कार्य की प्रगति रिपोर्ट काउंसिल के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। वहीं 7 मई को अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, भूगोल एवं गृहविज्ञान के कुल 35 शोधार्थी अपना प्रेजेंटेशन देंगे। सभी प्रेजेंटेशन पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के दिशा-नि...