मुंगेर, मार्च 23 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने उन विद्यार्थियों को बड़ा मौका दिया है, जो किसी कारणवश पहले नामांकन नहीं ले पाए थे। विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-3 एवं 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-5 में 23 मार्च से नामांकन प्रक्रिया दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है। 23 मार्च से नामांकन शुरू हो रहा है। अंतिम तिथि : 25 मार्च तक है। अवकाश (26-27 मार्च) के बाद : 28 मार्च को भी नामांकन का मौका मिलेगा। गौरतलब है कि 26 मार्च (महावीर जयंती) एवं 27 मार्च (रामनवमी) के कारण विश्वविद्यालय बंद रहेगा। वैसे विद्यार्थी जो पूर्व में किसी कारणवश नामांकन नहीं ले पाए थे, अब अपने-अपने सत्र में नामांकन कर सकते हैं। नामांकन से पहले सभी छात्र छात्राओं को दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष...