मुंविवि में गुणवत्ता सुधार की पहल, एनएएसी संचालन कमेटी का गठन
मुंगेर, अप्रैल 21 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक गुणवत्ता और शोध कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए दो महत्वपूर्ण समितियों का गठन किया है। इसमें एक ओर जहां एनएएसी/एनआईआरएफ से संबंधित कार्यों को गति देने के लिए एनएएसी संचालन समिति बनाई गई है, वहीं दूसरी ओर शोध कार्यों में साहित्यिक चोरी पर अंकुश लगाने के लिए साहित्यिक चोरी रोधी प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा गठित एनएएसी संचालन समिति का उद्देश्य विभिन्न अंगीभूत कॉलेजों और विश्वविद्यालय स्तर पर प्रत्यायन एवं रैंकिंग प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और त्वरित करना है। इस समिति के संयोजक मानविकी संकाय के डीन प्रो. भवेशचंद्र पांडे को बनाया गया है। समिति में डॉ. सुभासिस रॉय, डॉ. अतानु कुमार पॉल, कुंडल कुमार, डॉ. सुवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.