मुंगेर, मार्च 24 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2023-27 (सेमेस्टर-5) एवं 2024-28 (सेमेस्टर-3) के लिए नामांकन प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर पोर्टल खोल दिया है। ऐसे विद्यार्थी जो पहले किसी कारणवश नामांकन से वंचित रह गए थे, अब अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराते हुए नामांकन ले सकते हैं। नामांकन 23 मार्च से शुरु हो गई है। जिसकी अंतिम तिथि : 25 मार्च है। पर 26 तथा 27 मार्च को मुंगेर विश्वविद्यालय तथा उसके सभी कालेजों में छुट्टी रहने के कारण छात्र छात्राओं को 28 मार्च को भी नामांकन का मौका मिला है। 26 व 27 मार्च को अवकाश रहने के कारण यह अतिरिक्त तिथि दी गई है।नामांकन के लिए जरूरी शर्तें-नामांकन को लेकर सेमेस्टर-3 (सत्र 2024-28) के विद्यार्थियों को सेमेस्टर-1 व 2 मिलाकरकम से कम 28 क्रेडिट अनिवार्य ...