मुंगेर, फरवरी 18 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने मंगलवार को देर शाम यूजी सेमेस्टर -2, शैक्षणिक सत्र-2024-28 के लंबित विद्यार्थियों का परीक्षाफल जारी कर दिया है। मुंविवि के पीआरओ डॉ सरोज कोनार ने बताया कि यूजी सेमेस्टर -2 के रिजल्ट को मुंविवि के परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी कर दी गई है। यूजी सेमेस्टर -2 की परीक्षा में कुल 36323 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें से 11 फरवरी को 23151 विद्यार्थियों का परीक्षाफल जारी कर दिया गया था। शेष रह गए विद्यार्थियों का परीक्षाफल मंगलवार 17 फरवरी को जारी कर दिया गया। इसमें नियमित 6992, पूर्ववर्ती 1756, ग्रेस मार्क्स के साथ नियमित सफल परीक्षार्थी 276, ग्रेस के साथ पूर्ववर्ती सफल परीक्षार्थी 16 शामिल हैं। असफल परीक्षार्थियों की संख्या-4132 है। उन्होंने बताया कि परीक्षाफल...