मुंगेर, जुलाई 2 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने गुरुवार को देर शाम बीएड, प्रथम वर्ष, शैक्षणिक सत्र-2025-27 एवं द्वितीय वर्ष, शैक्षणिक सत्र- 2024-26 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जानकारी देते हुए मुंविवि के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि बीएड प्रथम वर्ष में कुल 497 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें से 487 उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं 01 को प्रोन्नत किया गया है। जबकि 09 परीक्षार्थी असफल घोषित किए गए हैं। इसी तरह बीएड द्वितीय वर्ष में कुल 491 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें से 480 सफल हुए हैं। वहीं 11 अनुत्तीर्ण रहे हैं। उन्होंने बताया कि रिजल्ट को विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। संबंधित विद्यार्थी मुंविवि के पोर्टल पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...