मुंगेर, मार्च 20 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने स्नातक के छूटे हुए विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए सत्र 2024-28 के सेमेस्टर-3 और सत्र 2023-27 के सेमेस्टर-5 में नामांकन प्रक्रिया को एक बार फिर शुरू करने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह प्रक्रिया 23 मार्च से आरंभ होगी। इस विशेष अवसर का लाभ वैसे विद्यार्थी उठा सकेंगे, जो किसी कारणवश पूर्व में नामांकन नहीं करा पाए थे। ऐसे छात्र-छात्राएं अब निर्धारित तिथि के भीतर अपने संबंधित सेमेस्टर में नामांकन ले सकते हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया 23 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च तक चलेगी। इसके बाद 26 और 27 मार्च को महावीर जयंती एवं रामनवमी के अवकाश के कारण प्रक्रिया बाधित रहेगी। छुट्टियों को देखते हुए विद्यार्थियों की सुविधा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.