सिद्धार्थ, जुलाई 8 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। मुंबई में भारी बारिश के दौरान हुए हादसे में जान गंवाने वाले एक ही परिवार के पांच लोगों के शव बुधवार सुबह करीब छह बजे सरकारी एंबुलेंस से पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के रसूलपुर चौकिया गांव पहुंचा। पांचों शवों के पहुंचते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। आसपास के दर्जनों गांवों के लोग भी शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंच गए। जनाजे से पहले सभी शवों को धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद सुबह करीब नौ बजे गांव के दक्षिण स्थित कब्रिस्तान में जनाजे की नमाज अदा की गई। इसके बाद मृतका अख्तर जहां, कौसर जहां और अनाबिया, जलालुद्दीन और सिराजुद्दीन के शवों को अलग-अलग कब्रों में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। यह भी पढ़ें- नए घर में शिफ्ट होने से ठीक पहले ही उजड़ा परिवार, मुंबई में इमारत ढहने से ...