मुंबई से 3000 किमी दूर नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लुटेरों से बचाए 20 लोग
मुंबई, नवम्बर 3 -- भारतीय नौसेना ने अरब सागर में बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारबंद समुद्री लुटेरों के कब्जे से मछली पकड़ने वाले जहाज के सभी 20 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया। यह ऑपरेशन करीब 48 घंटे तक चला। समुद्री लुटेरों ने 'अजिनी' नाम के इस जहाज को मुंबई से 3000 किलोमीटर से अधिक दूर अपने कब्जे में ले लिया था। इस अभियान में भारतीय वायुसेना ने भी नौसेना की मदद की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस संयुक्त अभियान की सराहना करते हुए कहा कि नौसेना ने बेहद समन्वित तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया और समुद्री सुरक्षा के प्रति अपनी तत्परता दिखाई।नौसेना ने कैसे चलाया 48 घंटे का ऑपरेशन? भारतीय नौसेना ने अरब सागर में हथियारबंद समुद्री लुटेरों के खिलाफ अभियान चलाकर जहाज और उसके चालक दल को सुरक्षित छुड़ाया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मुताबिक, इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.