औरैया, जून 17 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब मुंबई से दस दिन पहले घर लौटे एक युवक का शव उसके ही घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। युवक की करीब दो माह पहले ही शादी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्मघाती कदम उठाने के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। जानकारी के अनुसार गांव निवासी 28 वर्षीय विपिन कुमार पुत्र अनिल कुमार मुंबई के पनवेल स्थित रेलवे कैंटीन में कार्यरत था। उसकी शादी 5 अप्रैल 2026 को तुलसीपुर निवासी सोनम के साथ हुई थी। शादी के बाद वह कुछ समय मुंबई में रहा और 7 जून को अपने गांव लौट आया था। परिवार के अन्य सदस्य माता-पिता, भाई और बहन अभी भी मुंबई के पनवेल में ही रह रहे हैं। ...