पलामू, मई 22 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज सीटी के खाप कटैया मोहल्ला निवासी स्व. लखन राम के 22 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार की ट्रेन हादसे में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रंजीत कुमार लगभग छह माह पूर्व रोजगार के लिए मुंबई गया था। वह ट्रेन से अपने घर लौट रहा था। शुक्रवार की रात में प्रयागराज स्टेशन के आसपास चलती ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घर में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजन शव के घर लाए जाने का इंतजार कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि साथ के मजदूर व कुछ परिजन शव को लेकर लौट रहे हैं। यह भी पढ़ें- ट्रेन से गिरे झारखंड के यात्री की गई जान यह भी पढ़ें- आरा के कारीसाथ में ट्रेन से गिर कारपेंटर की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...