देवघर, जून 13 -- मधुपुर। मुंबई से अपने घर मधुपुर लौट रहे 17 वर्षीय किशोर की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हो गई। मृतक मो. मकसूद अंसारी मधुपुर अनुमंडल के बुढ़ई थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर गांव का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि मकसूद मुंबई में रहकर मजदूरी करता था और मुंबई मेल से घर लौट रहा था। उसे मधुपुर स्टेशन पर उतरना था। उसी दौरान झाझा के पास वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया, हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घटनाक्रम परिजनों के अनुसार घटना वाली रात तक मकसूद से मोबाइल फोन पर उनकी बातचीत हुई थी। उसके बाद से उसका मोबाइल नंबर बंद आने लगा था। सुबह जब परिजनों ने दोबारा संपर्क करने की कोशिश की तो स्थानीय लोगों के माध्यम से जानकारी मिली कि झाझा के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा है। घटना की सूचना स्थानीय ल...