मुंबई से लाई जा रही किशोरी को लेकर स्टेशन पर हंगामा
देवरिया, जून 23 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। खुखुन्दू थाना क्षेत्र की एक किशोरी को मुंबई से घर लाए जा रहे दौरान सोमवार को सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा हो गया। युवक के पिता और किशोरी के परिजनों के बीच हुई नोकझोंक के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी और कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर कोतवाली बुलाया, जहां देर शाम तक पूछताछ चलती रही। खुखुन्दू थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी करीब एक माह पूर्व दूसरे गांव के रहने वाले युवक के साथ चली गई थी। आरोप है कि युवक उसे बहला-फुसलाकर मुंबई ले गया था। युवक के परिजन मुंबई में रहते हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले युवक किशोरी को लेकर वापस घर आ गया। इसके बाद युवक का पिता किशोरी को उसके घर छोड़ने के लिए ट्रेन से लेकर आ रहा था。
सलेमपुर स्टेशन पर हंगामा इसी बीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.