गाजीपुर, मई 21 -- मरदह (गाजीपुर)। बिरनो थाना के अरखपुर गांव में गुरुवार की देर शाम एक प्रेमिका अपने प्रेमी को खोजते हुए मुंबई से पहुंच गई। प्रेमिका के गांव में आने की सूचना मिलते ही प्रेमी अपना मोबाइल बन्द कर गांव से फरार हो गया। वहीं सैकड़ो की तादात में ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रेमिका ने बताया कि वह मुंबई में दो साल से राहुल चौहान के साथ रिलेशन में थी। जब उससे शादी के लिए दबाव बनायी तब वह पन्द्रह दिन पूर्व रिश्तेदारी में शादी होने की बात बताकर मुंबई से घर चला आया। घर आकर उसने उसका मोबाइल नम्बर ब्लाक कर दिया। राशनकार्ड के पते के आधार पर वह उसे ढूढते उसके घर आ गयी। काफी देर तक हंगामे के बाद प्रेमी राहुल के घर वाले ईशा को घर मे घुसने नहीं दे रहे थे। डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के काफ...