मुंबई से प्रवासी मजदूर के लौटते हुए ठेकेदार ने किया अपहरण, बंधक बनाकर कर रहा था प्रताड़ित
पलामू, जुलाई 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। डालटनगंज रेलवे स्टेशन से दो जुलाई को पाटन थाना क्षेत्र के पांडेपुरा गांव निवासी प्रवासी मजदूर गोपाल भुइयां को अपहरण कर बंधक बनाने के आरोपी अमरेश यादव को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गयाहै। आरोपी पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुटार गांव का निवासी है। पलामू के एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस को मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अपहृत प्रवासी मजदूर को मुक्त कराने व आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की गई है। एसपी ने बताया कि अपहृत मजदूर की पत्नी से आरोपी फोन कर लगातार पैसे की मांग कर रहा था। यह भी पढ़ें- Orai News: बंधक बनाकर मारपीट, 26 हजार रुपये ऑनलाइन वसूलने का आरोप परेशान होकर अपहृत की पत्नी गुड़िया देवी ने मेदिनीनगर शहर थाना में मामला दर्ज कराया। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.