प्रयागराज, सितम्बर 25 -- मुंबई और पुणे से प्रयागराज होकर पूर्वांचल जाने वाली तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 11 अक्तूबर से 20 नवंबर तक 12 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी होकर वाराणसी, जौनपुर और शाहगंज होते हुए मऊ पहुंचेगी। हडपसर-गाजीपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 13 अक्तूबर से 20 नवंबर तक 12 फेरे लगाएगी। यह भी प्रयागराज छिवकी होकर वाराणसी और जौनपुर जाएगी। वहीं लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 14 अक्तूबर से 19 नवंबर तक 12 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन भी प्रयागराज छिवकी होकर बनारस पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- 23 ट्रेनों के मार्ग और समय में बदलाव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...