जमशेदपुर, जनवरी 29 -- जमशेदपुर। हावड़ा मुंबई मार्ग के हजारों यात्री गुरुवार को ज्यादा परेशान हुए क्योंकि मुंबई से सभी ट्रेन 3 से 4 घंटे लेट से टाटानगर स्टेशन पहुंची। ट्रेनों के लेट होने से चाकुलिया घाटशिला खड़गपुर और हावड़ा जाने के लिए मुंबई की ट्रेनों में रिजर्वेशन करने वाले यात्रियों ने लोकल ट्रेनों से जाना उचित समझा। मालूम हो कि, ट्रेनों का परिचालन कई महीने से लगातार अस्त-व्यस्त है लेकिन गुरुवार को ट्रेन ज्यादा लेट चली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...