मुंबई से चोरी का सोना झंझारपुर में बरामद
मधुबनी, अगस्त 31 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। मुंबई में करीब सात माह पहले हुई सोना चोरी के मामले की कड़ी झंझारपुर से जुड़ने के बाद रविवार को मुंबई पुलिस ने यहां कार्रवाई की। बोरीवली थाना मुंबई कांड संख्या 528/26 में गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस पुरानी बाजार स्थित एक स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पहुंची। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही बाजार में हलचल बढ़ गई। पुलिस की पूछताछ में स्वर्ण व्यवसायी ने स्वीकार किया कि उसने करीब 32 ग्राम सोने का जेवर खरीदा था। जेवर को गलाने के बाद करीब 30 ग्राम सोना तैयार हुआ। इसके बदले आरोपी को 1.80 लाख रुपये दिए गए थे। देर शाम दुकानदार ने 30 ग्राम सोना मुंबई पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस की कार्रवाई झंझारपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मुंबई पुलिस चोरी के मामले में गिरफ्तार थाना क्षेत्र के परतापुर गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.