बस्ती, अगस्त 8 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कप्तानगंज ब्लॉक के पोखरा गांव निवासी युवक की मुंबई से घर लौटते समय टूंडला-फिरोजाबाद में मौत हो गई। शव की पहचान फूलचंद निषाद के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन फिरोजाबाद के लिए रवाना हो गए।फूलचंद मुंबई में मजदूरी करते थे। घर लौटने से पहले उन्होंने फोन पर अपनी डेढ़ साल की बेटी अदिति से बात की थी। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने बेटी से कहा था, 'बेटी, मैं घर आ रहा हूं।' यह उनकी बेटी से आखिरी बातचीत थी। परिवार करीब छह दिन से उनके घर लौटने का इंतजार कर रहा था। हर फोन की घंटी पर परिजनों को उनके आने या मिलने की उम्मीद रहती थी, लेकिन उनकी मौत की खबर पहुंची। घास-फूस के छोटे से घर में रहने वाले परिवार में फूलचंद कमाने वाले सदस्यों में से एक थे। फूलचंद चार भाइयों में तीसरे नंबर पर ...