महाराजगंज, जनवरी 5 -- बृजमनगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बृजमनगंज के ग्राम सौरहा टोला पिपरहना निवासी एक शख्स की मुंबई से लौटते समय रास्ते में ट्रेन में ही हो गई है। इस हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इसकी सूचना परिजनों को झांसी जीआरपी ने दी थी। ग्राम सौरहा टोला पिपरहना निवासी पंचम (51) पुत्र बाबूलाल मुंबई में मजदूरी कर जीवन-यापन करते थे। परिजनों के अनुसार वह शुक्रवार को गाड़ी संख्या 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस (मुंबई-गोरखपुर) के जनरल कोच से घर लौट रहे थे। यात्रा के दौरान झांसी के पास वह अचेत अवस्था में पाए गए, जहां जांच के बाद उनकी मौत की पुष्टि हुई। झांसी जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। सूचना मिलने पर परिजन झांसी पहुंच गए हैं। देर रात तक शव गांव पिपरहना पहुंचने की संभावना है। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.