मधुबनी, अगस्त 31 -- झंझारपुर, निज संवाददाता । भैरवस्थान थाना क्षेत्र के कथना मोहनपुर गांव निवासी 30 वर्षीय राम लखन यादव मुंबई से घर लौटने के दौरान 12 दिनों से लापता है। वह मुंबई में ड्राइवर का काम करता था। पिता रामफल यादव के अनुसार, राम लखन 17 अगस्त को मुंबई के कुर्ला स्टेशन से पवन एक्सप्रेस में सवार हुआ था। 18 अगस्त को मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित मानिकपुर स्टेशन के बाद से उसका कोई पता नहीं चला। मोबाइल भी बंद है। परिजनों ने कुर्ला, मानिकपुर, समस्तीपुर व दरभंगा आरपीएफ पोस्ट में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। हालांकि दरभंगा आरपीएफ इंस्पेक्टर पुखराज मीणा ने शिकायत की जानकारी से इनकार किया। राम लखन अपनी नवजात बच्ची को देखने के लिए घर लौट रहा था। उसके लापता होने से पत्नी,मां और दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस और रेलप...