मुंबई से घर लौट रहा दिव्यांग गार्ड लापता
कौशाम्बी, जून 12 -- संदीपन घाट थाने के लालपुर गांव निवासी दिव्यांग सिक्योरिटी गार्ड संदिग्ध दशा में लापता हो गया है। आठ दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है, जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पीड़ित परिजनों ने थाने जाकर तहरीर दी है। लालपुर गांव निवासी इरशाद मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। एक सप्ताह पहले उसने परिवार को फोन कर बताया था कि वह घर लौट रहा है। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। काफी प्रयास के बावजूद उससे संपर्क नहीं हो सका। चिंतित परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों की मदद से मुंबई समेत कई स्थानों पर उसकी तलाश कराई, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिली। इरशाद चार बच्चों का पिता है और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके लापता होने से पत्नी शहनाज का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सामने आर्थिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.