चक्रधरपुर, मई 18 -- चक्रधरपुर । कैंसर का इलाज करा कर कोलकाता वापस लौट रहे एक मरीज का सोमवार को गीतांजली एक्सप्रेस में राउरकेला और चक्रधरपुर के बीच मौत हो गई। मृतक का नाम शेख शाहबुद्दीन(28 वर्ष) पिता मोहम्मद कलाम गार्डन रिच के रहने वाला है। बताया जाता है कि शहबुद्दीन केंसर की बिमारी से पीड़ित थे। उन्हें ईलाज के लिए चितरंजन स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी बेहतर ईलाज की आवश्यकता महसूस करते हुए अस्पताल के डाक्टरों के द्वारा उन्हें मुंबई स्थित टाटा केंसर अस्पताल रेफर किया गया था।

मरीज की स्थिति वहां से ईलाज कराने के बाद वे गीतांजली एक्सप्रेस से अपनी पत्नी जोया और भाई बहीदुद्दीन के साथ कोलकाता वापस लौट रहे थे कि सोमवार को ट्रेन राउरकेला से रवाना होने के बाद उसे सांस लेने में तकलीफ हुई और ट्रेन में बेहोश हो गए। पीड़ित को बेहोशी की ह...