मुंबई से खत्म होगा धारावी की झुग्गियों का नामो निशान! कब तक बदलेगी शहर की तस्वीर?
मेहुल आर ठक्कर | मुंबई, सितम्बर 4 -- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि अगले 10 साल में मुंबई को स्लम मुक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने यह बात मुंबई में नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (NAREDCO) महाराष्ट्र के सम्मेलन में कही। फडणवीस के मुताबिक, मुंबई को स्लम मुक्त बनाने की व्यापक योजना में एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी का पुनर्विकास और पुराने इलाकों के लिए क्लस्टर आधारित पुनर्विकास मॉडल प्रमुख होंगे।'अगले 10 साल में मुंबई को स्लम मुक्त करेंगे' फडणवीस ने कहा कि सरकार मुंबई के विकास में बड़े स्तर पर आगे बढ़ना चाहती है। उनके मुताबिक, सरकार ने जो कदम उठाए हैं, उनके आधार पर उन्हें भरोसा है कि अगले 10 वर्षों में मुंबई को स्लम मुक्त बनाया जा सकेगा। सरकार ने मुंबई को कई क्लस्टर में बांटा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.