महाराजगंज, नवम्बर 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई थाना क्षेत्र के मोगलहा से महाराष्ट्र पुलिस ने मुंबई से अपहृत किशोरी को बरामद किया है। बताया जा रहा है कि मोगलहा का युवक मुंबई में रोजी रोटी के सिलसिले में गया था।इ सी दौरान एक किशोरी को अपने झांसे में लेकर फरार हो गया था। करीब एक सप्ताह पूर्व युवक किशोरी को लेकर अपने घर चला आया। मामले में किशोरी के घर वालों ने आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया था। महाराष्ट्र पुलिस कोल्हुई पुलिस की मदद से आरोपित युवक के घर पहुंच गयी। किशोरी तो घर में मिल गयी, लेकिन युवक घर पर मौजूद नहीं था। किशोरी को बरामद कर पुलिस उसे अपने साथ लेकर मुंबई चली गयी। एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस किशोरी को बरामद कर अपने साथ लेकर वापस चली गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.