आगरा, सितम्बर 26 -- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई सेंट्रल एवं बांद्रा टर्मिनस से धौलपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। गाड़ी सं. 09007/09008 मुंबई सेंट्रल-धौलपुर -मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन मुंबई सेंट्रल से 2 एवं 6 अक्तूबर को और धौलपुर से 3 एवं 7 अक्तूबर को चलेगी। ट्रेन मुंबई सेंट्रल से सुबह 10:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 10:10 बजे धौलपुर पहुंचेगी। वापसी में धौलपुर से ट्रेन दोपहर 2:00 बजे चलकर अगले दिन शाम 4:30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। ट्रेन बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड़, सूरत, भरूच, बड़ोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, फतेहपुर सीकरी, आगरा कैंट से होते हुए धौलपुर पहुंचेगी। इसके अलावा गाड़ी सं. 09023/09024 बांद्रा टर्मिनस-धौलपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन विशेष ट्रेन 7 अक्तूबर को और धौलपुर से 8 ...