मुंबई व पुणे से आज धनबाद होकर हावड़ा के लिए ट्रेन
धनबाद, अप्रैल 21 -- धनबाद। 21 अप्रैल को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस यानी मुंबई से हावड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। 21 अप्रैल को ही हडपसर (पुणे)-हावड़ा के बीच वनवे स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। 01101 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस- हावड़ा स्पेशल 21 अप्रैल को दोपहर ढाई बजे मुंबई से खुलेगी। ट्रेन 23 अप्रैल को रात 1.16 बजे गोमो और दो बजे धनबाद रुकते हुए सुबह 8.50 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इसी तरह 01451 हडपसर-हावड़ा स्पेशल सुबह 10 बजे हडपसर से खुलेगी। ट्रेन 22 अप्रैल की रात 9.56 बजे धनबाद और रात 10.40 बजे धनबाद रुकते हुए सुबह 5.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- मुंबई के अलावा भावनगर-हावड़ा के लिए भी चलेगी स्पेशल ट्रेन यह भी पढ़ें- लखनऊ होकर चंडीगढ़-हावड़ा स्पेशल 25 को यह भी पढ़ें- भावनगर-हावड़ा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.