दरभंगा, मार्च 31 -- दरभंगा। नई दिल्ली-दरभंगा और मुंबई-दरभंगा के बीच सोमवार को स्पाइसजेट की फ्लाइट रद्द रहने से यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में यात्री कई जिलों से दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचे थे। फ्लाइट रद्द होने की सूचना मिलने पर यात्रियों ने विमानन कंपनी के प्रतिनिधियों पर जमकर अपना गुस्सा उतारा। मुंबई से उड़ान भरकर सुबह 11.05 बजे दरभंगा पहुंचने वाली फ्लाइट के नहीं पहुंचने की वजह से इधर से भी मुंबई की फ्लाइट रद्द रही। वहीं नई दिल्ली से दोपहर 3.20 बजे आने वाली फ्लाइट भी रद्द रही। दरभंगा से नई दिल्ली के बीच यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.