मुंबई, सितम्बर 10 -- मुंबई लोकल में होने वाली भीड़ के बारे में सब जानते हैं। रोजाना लाखों लोग अपने गंतव्य को लोकल ट्रेन के जरिए ही पहुंचते हैं। इस बीच, गुरुवार को सेंट्रल लाइन पर बहुत ज्यादा भीड़ के बीच एक महिला खचाखच भरी मुंबई लोकल से गिर गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह घटना डोंबिवली और कलवा के बीच हुई है। यहां पर लोकल ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। महिला ट्रेन के गेट के पास लटकी हुई थी और सफर कर रही थी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन खड़ी हुई थी और इसी बीच यह हादसा हो गया। महिला ट्रेन से गिरकर ट्रैक के बगल में जा गिरी। हालांकि, महिला बाल-बाल बच गई और ज्यादा चोट नहीं लगी। कई महिलाएं पैदल ही ट्रेन से उतरकर स्टेशन की तरफ बढ़ने लगीं। बता दें कि यह पहला मामला नहीं है, जब मुंबई लोकल से कोई यात्री नीचे गिरा हो। स...